EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिक्षा के मंदिर में 'मुनाफाखोरी' का धंधा: क्लासरूम को बनाया दुकान,जिला विद्यालय निरीक्षक की छापेमारी से मचा हड़कंप
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    09 Apr 2026 19:53 PM



पीलीभीत। शिक्षा के नाम पर अभिभावकों की जेब काटने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ताज़ा मामला पीलीभीत के दिल्ली पब्लिक स्कूल का है, जहाँ स्कूल परिसर के भीतर ही अवैध रूप से किताबें बेचे जाने का भंडाफोड़ हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने सूचना मिलते ही स्कूल में छापेमारी की और मौके पर ही अवैध दुकान को बंद करवाकर स्कूल प्रबंधन को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है।जांच में सामने आया कि स्कूल प्रशासन ने नियमों को ताक पर रखकर एक क्लासरूम को ही किताबों की दुकान में बदल दिया था। यहाँ के दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए मनमानी कीमतों पर कोर्स बेचे जा रहे थे। अभिभावकों के अनुसारकक्षा 7 के किताबों के बंडल की कीमत 9,500 वसूली जा रही थी। कक्षा 1 से 8 तक के कोर्स 6,000 से 10,000 के बीच बेचे जा रहे थे।स्कूल ने फरमान सुनाया था कि किताबें केवल स्कूल से ही खरीदनी होंगी, क्योंकि ये बाहर बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने इस अवैध गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी किसी भी व्यावसायिक गतिविधि पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और स्कूल की मान्यता रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि कोई भी स्कूल उन्हें किसी विशेष दुकान या स्कूल से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना