EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी में 101 मोबाइल चोरी के मामले में वांछित पांच साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
  • 151188455 - MANISH SINGH 1 1
    09 Apr 2026 17:07 PM



कैंट थाना पुलिस ने 05 वर्षों से फरार 25 हजार रुपये के इनामी को गुरुवार सुबह अंबेडकर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित 101 मोबाइल फोन चोरी के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी था। पुलिस ने आरोपी को अंबेडकर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान श्रवण महतो उर्फ मोकामा निवासी बाबूपुर, थाना तीन पहाड़, जिला साहेबगंज, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चार जनवरी 2021 को अर्दली बाजार चौकी प्रभारी बनारसी यादव की तहरीर पर कैंट थाने में मोबाइल चोरी और बिक्री से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक कार्रवाई में एक आरोपित और दो किशोर को पकड़ा गया था। तीन मोबाइल बरामद किए गए थे। जांच में श्रवण महतो का नाम सामने आया, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।

 पुलिस ने बताया कि आरोपी एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी वरुणा जोन द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अंबेडकर चौराहे के पास से की। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम केवल यादव, कांस्टेबल मनमोहन कुमार,कांस्टेबल शैलेन्द्र पाल शामिल रहे।
 
 



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना