बयाना- भीम बटालियन के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में बयाना निवासी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सह प्रशिक्षण प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा संवाद रूपकिशोर सेजवाल को नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भीम बटालियन के प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में 30 मार्च को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह रछोया रैदास की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकर्ता एवं समाज सेवी रूप किशोर सेजवाल को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।भीम बटालियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह रछोया रैदास ने सेजवाल पर एक कर्मठ जुझारू और ईमानदार स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व के रूप उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण भरोसा भी जताया है। उन्होंने कहा है कि सेजवाल कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ समाज सेवी भी हैं, जो हर समाज को आगे बढ़ाने हेतु संकल्पित रहते हैं। इधर सेजवाल ने अपने दायित्व को ग्रहण कर, पत्रकार वार्ता में बताया कि संस्था ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी वा निष्ठा के साथ पालन करेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग वा सवर्णों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक भी यदि संघर्ष करना पड़ा तो पीछे कदम नहीं रखेंगे।
