EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत परिवार में मचा कोहराम
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 1
    08 Apr 2026 22:07 PM



सड़क हादसे में खिलौना व्यापारी की मौत, परिवार में कोहराम

करनैलगंज-कटरा मार्ग पर खजुआ के पास हुआ हादसा

करनैलगंज गोंडा : कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज-कटरा मार्ग पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक खिलौना व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नई बाजार निवासी मोहम्मद रईस (45) स्कूटी से कटराबाजार से वापस घर लौट रहे थे। खजुआ मनोकामना इण्डेन के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पीआरबी 7369 मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजा गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। हादसे में शामिल ट्रक, जिस पर नारायण ट्रांसपोर्ट लिखा था जो कटरा की ओर जा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा सऊदी अरब में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा अभी नाबालिग है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना