EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वास्थ्य केंद्र में रिश्वत लेते ब्लॉक प्रबंधक गिरफ्तार, सतर्कता टीम की कार्रवाई से खुला भ्रष्टाचार का खेल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 Apr 2026 20:10 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ राज्य में लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने दिनांक 06 अप्रैल 2026 को प्रयागराज स्थित सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि पीएचसी बाघराय में स्वीपर के पद पर भर्ती कराने के नाम पर अमित कुमार मिश्रा से 1.5 लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता को पहले 50 हजार रुपये तुरंत देने के लिए कहा गया था। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शिकायत की जांच कर मामला सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। 08 अप्रैल 2026 को निरीक्षक नन्हें राम सरोज के नेतृत्व में गठित टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय में छापेमारी कर आरोपी अमित कुमार मिश्रा को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी, करैटी रोड, समापुर निवासी, थाना कुंडा, प्रतापगढ़, वर्तमान में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। अभियुक्त के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 9454404859 या 9454401866 पर सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।  संदेश: ईमानदार प्रशासन और सतर्क नागरिक ही भ्रष्टाचार को रोकने की सबसे बड़ी ताकत हैं। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना