EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद वाराणसी द्वारा सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन कार्यशाला का आयोजन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    08 Apr 2026 19:56 PM



वाराणसी । उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद वाराणसी के द्वारा एक सम्मान समारोह तथा वार्षिक अधिवेशन कार्यशाला का आयोजन भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन, वाराणसी में किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरेंद्र कुमार राय, सदस्य उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, उपस्थित रहे। 

सम्मेलन में वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह जी, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक देव कृष्ण शर्मा जी, जनपद अध्यक्ष डॉ चारु चंद्र त्रिपाठी जी, महामंत्री डॉ महेंद्र सिंह सहित जनपद के तमाम प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।

सम्मान समारोह में वाराणसी जनपद से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया तथा जितने भी प्रधानाचार्य इस वर्ष सेवानिवृत हुए हैं उन्हें भी सम्मानित किया गया तथा उनके स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले प्रधानाचार्यों में डॉ अशोक कुमार सिंह, डीएवी इंटर कॉलेज, डॉ एन के सिंह, जे पी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज, डॉ श्यामजीत सिंह यादव, खेदन लाल इंटर कॉलेज, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, डॉ राजेश पाठक, हाथी बरनी इंटर कॉलेज सहित अन्य रहे। इस अधिवेशन में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर पुनः डॉ चारू चंद्र राम त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर डॉ प्रतिभा यादव, डॉ गोविंद नारायण सिंह, माया शंकर यादव, डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह, उमेश नारायण सिंह तथा फूलचंद पटेल। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव सिंह, महामंत्री पद पर डॉ आनंद प्रभा सिंह, मंत्री के लिए श्री राम राज मिश्रा, शशि प्रकाश गौतम, गुलाब सिंह तथा संजय दुबे और संगठन मंत्री के रूप में डॉ उमेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर भरत विश्वकर्मा तथा कलाधर दुबे तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में प्रियंका तिवारी, मधु यादव, नीति सिंह, मनजीत पटेल तथा प्रदीप वर्मा जी का चयन किया गया । कार्यक्रम का संचालन जनपद के पूर्व महामंत्री डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने किया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना