EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चिलबिला में एसपी दीपक भूकर की सख्ती: पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा, आमजन से सीधा संवाद
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 Apr 2026 19:49 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए ने जमीनी स्तर पर सक्रियता और बढ़ा दी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने कस्बा चिलबिला में अचानक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। एसपी दीपक भूकर के इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में जहां सतर्कता बढ़ी, वहीं आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ। उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज भी मौजूद रहे। गश्त के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर मौके पर ही पुलिस टीम को कड़े निर्देश दिए गए। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वे पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, अपराधियों पर कड़ी नजर रखें और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संदेश, सतर्क पुलिस, सुरक्षित समाज” के संकल्प के साथ प्रतापगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना