-
- 6 लोग थे सवार, एक घायल – बड़ा हादसा टला
- कौंध गांव से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट
- ड्राइवर के नशे में होने की आशंका
- मौके पर पहुंची पिढौरा पुलिस, जांच शुरू
- राटोटी गांव के पास हादसे से मचा हड़कंप
- आगरा के पिनाहट क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह कार कौंध गांव से लौट रही थी, तभी रास्ते में अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर के नशे में होने की भी बात सामने आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पिढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा थाना पिढौरा क्षेत्र के राटोटी गांव के पास का बताया जा रहा है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखे आगरा से पवन कुमार की रिपोट
20260408194019750848031.mp4
