फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वाराणसी से चौबेपुर की ओर जा रहे शिवपूजन चौबे (61), जो सेवानिवृत्त दारोगा हैं, उमरहां के पास एक अज्ञात महिला को लिफ्ट देकर चौबेपुर के लिए निकले थे।
डुबकियां पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि घायल शिवपूजन चौबे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस रोडवेज बस की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
