EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मौत डिब्बे में, मरीज अस्पताल में: कोबरा के साथ डॉक्टर के पास पहुँची महिला
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    08 Apr 2026 19:43 PM



पीलीभीत में खौफनाक मंजर हाथ में जहर और साथ में जहरीला कोबरा, अस्पताल में मचा हड़कंप

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित मदरिया गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। यहाँ रहने वाली गंगादेई सुबह करीब 8 बजे अपने आंगन में झाड़ू लगा रही थीं, तभी वहां छिपे एक जहरीले कोबरा सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। सांप के काटते ही महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।
महिला की जान बचाने के लिए परिजनों ने गजब की सूझबूझ और बहादुरी दिखाई। उन्होंने तुरंत स्थानीय 'सांप मित्र' रामकैलास को बुलाया, जिसने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को एक प्लास्टिक के डिब्बे में सुरक्षित कैद कर लिया। परिजन बिना वक्त गंवाए महिला को लेकर जिला अस्पताल भागे और साथ में वह डिब्बा भी ले गए जिसमें जिंदा कोबरा बंद था।
जैसे ही अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों को पता चला कि तीमारदार अपने साथ डिब्बे में जिंदा कोबरा लेकर आए हैं, पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में लोग उस डिब्बे को देखने के लिए उमड़ पड़े।
हालांकि, इस जोखिम भरे कदम का सकारात्मक परिणाम भी मिला। जिला अस्पताल के  डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि सांप की प्रजाति का पता होने से डॉक्टरों को सही एंटी-वेनम देने में काफी आसानी हुई। समय पर इलाज मिलने के कारण महिला की जान बच गई है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188659

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना