फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा इरम बी को एक दिन के लिए पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया।
इरम बी ने बाकायदा जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।उनकी निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास ने वरिष्ठ अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, इसका लक्ष्य बेटियों को शासन की कार्यप्रणाली समझाना और उन्हें UPSC के लिए प्रेरित करना है।
इरम ने इसे जीवन का सबसे यादगार पल बताया और अब वे अफसर बनकर देश सेवा करने के लिए जी-जान से जुटेंगी।
प्रशासन की इस पहल की पूरे जिले में तारीफ हो रही है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981

