EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अवैध ईंट भट्ठों पर कसेगा शिकंजा , प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी बड़ी कार्रवाई
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 76
    08 Apr 2026 17:07 PM



 

स्लाग - अवैध ईंट भट्ठों पर कसेगा शिकंजा , प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी बड़ी कार्रवाई


जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे , अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है । अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने ऐसे भट्ठों की जांच कर तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं , जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है । सूत्रों के अनुसार, जिले में सैकड़ों की संख्या में ईंट भट्ठे बिना प्रदूषण बोर्ड की अनुमति और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी किए संचालित  हो रहे हैं । यह भट्ठे न केवल नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए    भी गंभीर खतरा बने हुए हैं । वही प्रशासन द्वारा विशेष रूप से मनिहारी क्षेत्र में संचालित जैसे सहारा ईंट उद्योग , वीएनआर ईंट उद्योग और दया ईंट उद्योग को जांच के दायरे में लिया गया है । इन भट्ठों पर नियमानुसार कार्रवाई  के निर्देश दिए गए हैं । जबकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ये भट्ठे गांव के बीचों -बीच स्थापित हैं। कई स्थानों   पर कंपोजिट विद्यालय महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं , जबकि घनी आबादी भी बेहद करीब है। ऐसे में भट्ठों से निकलने वाला धुआं बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा है । वही ग्रामीणों ने यह     भी आरोप लगाया कि संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते ये अवैध भट्ठे वर्षों से फल-फूल रहे हैं । अब जब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है, तो लोगों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है । आखिर किसके संरक्षण में बिना रजिस्ट्रेशन के ये अवैध ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं ? क्या जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा  था ?अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहती है या वास्तव में अवैध भट्ठों पर ताला लगाकर पर्यावरण और ग्रामीणों को राहत दी जाती है । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाइट - दिनेश कुमार एडीएम गाजीपुर ।

बाईट - पंकज राय (शिकायतकर्ता) ।

बाईट - संतोष कुमार सिंह (अपर मुख्य अधिकारी) गाज़ीपुर ।

20260408170201246260870.mp4

20260408170235505685630.mp4

20260408170319483123573.mp4

2026040817041442347826.mp4



Subscriber

188659

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना