फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय संत रंजीत जी महाराज का प्रतापगढ़ के रामानुज आश्रम, प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे, अनिरुद्ध रामानुज दास एवं नारायणी रामानुज दासी ने उन्हें अंगवस्त्रम, रामानुज पञ्चाङ्गम, भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद और माता तुलसी के वृक्ष की लकड़ी माला बनाने हेतु प्रदान कर सम्मानित किया। धर्मगुरु रंजीत महाराज ने धर्माचार्य जी को श्री शनि सहस्त्रनामावली की पुस्तक भेंट की और जनपद के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि पांडे जी के माध्यम से प्रतापगढ़ के हजारों लोग सनातन धर्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं, विशेषकर एकादशी की कथाओं और व्रतों के माध्यम से, जो व्हाट्सएप पर नियमित रूप से साझा की जाती हैं। रामानुज पञ्चाङ्गम, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, प्रतिवर्ष प्रकाशित होकर लोगों को व्रत, पर्व और धार्मिक अनुष्ठानों की जानकारी प्रदान करता है। रामानुज आश्रम ने आज तक अनेक महान वैष्णव संतों, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्यों, विभिन्न धर्मिक वर्गों, राजनैतिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आतिथ्य प्रदान किया है। धर्मगुरु रंजीत महाराज ने सभी के प्रति समरसता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित थे अभय मिश्रा (एडवोकेट हाई कोर्ट), डॉ. अवंतिका पांडे, आरविका पांडे उर्फ छोटेलाल सरकार, अभय कुमार उपाध्याय, सिमरन पाल, सीमा मौर्य सहित अनेक भक्तगण। इससे पूर्व, धर्मगुरु रंजीत महाराज ने जनपद के ईमानदार एवं कर्मठ पुलिस अधीक्षक भूखर से मिलकर उन्हें श्री शनि सहस्त्रनामावली की पुस्तक भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की और प्रतापगढ़ में शांति एवं सुरक्षा की कामना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
