EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रूहानी माहौल में सम्पन्न हुआ जश्न-ए-फ़ैज़ाने रिसालत
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 65 76
    08 Apr 2026 14:50 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी इटावा जनपद इटावा के कस्बा भरथना में ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड यूनिट-भरथना के तत्वावधान में सोमवार रात बड़ी जामा मस्जिद में “जश्न-ए-फ़ैज़ाने रिसालत व इस्तक़बाल-ए-आले रसूल” का रूहानी और भव्य आयोजन किया गया। ईशा की नमाज़ के बाद शुरू हुई इस मुबारक महफ़िल में भरथना समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जिलानी (कीछोछा शरीफ) रहे। अपने खिताब में उन्होंने तालीम की अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा कि मौजूदा दौर में सही शिक्षा ही समाज में मोहब्बत, भाईचारा और अमन को मज़बूत बनाती है।

उन्होंने नौजवानों से दीन की सही तालीम हासिल कर इंसानियत और अमन का पैगाम फैलाने की अपील की।महफ़िल का आगाज़ तिलावत-ए-कुरआन से हुआ। इसके बाद जामा मस्जिद के इमाम मौलाना फहीम रज़ा और मौलाना महमूद चिश्ती ने इस्लाम की अहमियत और अच्छे अख़लाक (आचरण) पर रोशनी डाली। हाफिज कैफ (इटावा), हाफिज अजीम (सम्भल), हाफिज मोहम्मद इरशाद और हाफिज साहिल ने अपनी दिलकश आवाज़ में नात व मनक़बत पेश कर समां बांध दिया।कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर इंतखाब आलम रौनक इटावी ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद बिलाल मुसानी ने सभी मेहमानों और अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया। महफ़िल के समापन पर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए ख़ास दुआ की गई।इस अवसर पर संगठन में शामिल नए पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान भी किया गया। इनमें कुर्बान अली (नगर उपाध्यक्ष), हाफिज साहिल रज़ा (महासचिव), मो. आसिफ (कोषाध्यक्ष), मो. जीशान सैफली (नायब कोषाध्यक्ष), एडवोकेट ताहिर खान (कानूनी सलाहकार) और नफीस अल्वी (नगर मंत्री) शामिल रहे। रिपोट -  शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 



Subscriber

188654

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना