EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दक्षिण कोरिया की जगह इथियोपिया में युवक को बनाया बंधक; एसएसपी ने दिया कड़ी कार्यवाही और सुरक्षित वापसी का आश्वासन
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    08 Apr 2026 09:37 AM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला निवासी एक युवक के साथ विदेश भेजने के नाम पर हुई बड़ी धोखाधड़ी और उसे बंधक बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रोहित नामक युवक को दक्षिण कोरिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक आरोपी ने 15 लाख रुपये में सौदा किया और 5.65 लाख रुपये एडवांस ले लिए। आरोपी ने रोहित को दक्षिण कोरिया भेजने के बजाय बैंकॉक और दुबई के रास्ते धोखे से इथियोपिया भेज दिया, जहाँ उसे बंधक बनाकर बर्बरतापूर्वक पीटा जा रहा है। परिजनों को भेजी गई तस्वीरों में रोहित के हाथ-मुँह बंधे हुए और उसकी पीठ पर चोट के गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे उसकी जान को वहां गंभीर खतरा बना हुआ है।

​इस संकट की घड़ी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पीड़ित परिवार का साथ देते हुए मामले को पुरजोर तरीके से उठाया। मंगलवार को राजकुमार ठुकराल परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुँचे और कप्तान अजय गणपति से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। ठुकराल ने जोर देकर कहा कि यह न केवल ठगी है बल्कि एक युवक के जीवन के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कप्तान अजय गणपति ने पीड़ित परिवार को पूरी तरह आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में तत्काल और कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जिला पुलिस प्रशासन विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावास से संपर्क साधकर रोहित की सुरक्षित घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना