EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राम रंग हत्याकांड का हुआ खुलासा 6 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    07 Apr 2026 22:22 PM



राम रंग हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तेज कार्रवाई।

ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने वाले सभी छह आरोपी दबोचे, आलाकत्ल भी बरामद

नवाबगंज (गोण्डा) थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी और मुस्तैदी का परिचय देते हुए महज 7 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ते हुए वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर और हथियार बरामद कर लिए गए।
रामरंग की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना के तुरंत बाद सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी राहुल यादव को तय समय से पहले महज 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य पांच आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया गया।
बीते रविवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही आरोपियों ने रामरंग पर हमला कर दिया। इस दौरान मुख्य आरोपी राहुल यादव ने ट्रैक्टर से उसे कुचल दिया और फिर ट्रैक्टर घुमाकर दोबारा उसके ऊपर चढ़ा दिया। वहीं अंकित उर्फ छल्लू यादव ने धारदार बांका से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद रामरंग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई उमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अभय सिंह ने पुलिस टीम का गठन कर लगातार दबिश दी। सोमवार को पटपरगंज पुल के पास से अंकित उर्फ छल्लू यादव, शोभा देवी, नेहा यादव, अंजली यादव और भरत यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मंगलवार को मुख्य आरोपी राहुल यादव को तुलसीपुर मांझा गुरूशरण पुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त महिन्द्रा 365 डीआई लाल रंग का ट्रैक्टर और बांका बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
इनसेट :-वहीं पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही रामरंग का शव गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही, लेकिन थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने आश्वासन दिया के 10 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। खास बात यह रही कि पुलिस ने तय समय से पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अपने वादे को पूरा किया।
इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभय सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी, एसआई गौरव सिंह, मुख्य आरक्षी रोशन व आनंद, आरक्षी राम अवतार, रितेश खरवार तथा महिला आरक्षी नीलम देवी, किरन चौहान, सविता सिंह, प्रिंसी यादव और नीलू सिंह की अहम भूमिका रही। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना