EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धनूपुर ब्लॉक में ‘स्कूल चलो अभियान’ की भव्य शुरुआत, हजारों बच्चों ने निकाली रैली
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 66 76
    07 Apr 2026 22:49 PM



  • प्रयागराज में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य रैली का आयोजन
  • हंडिया ब्लॉक में हजारों शिक्षक और बच्चों ने रैली में लिया हिस्सा
  • डॉ. प्रभा शंकर पांडेय व ज्योति यादव ने रैली को दिखाई हरी झंडी
  • अभियान का लक्ष्य: हर बच्चे तक शिक्षा और अधिक नामांकन सुनिश्चित करना
  • गांव-गांव जाकर बच्चों का नामांकन और निशुल्क पुस्तक वितरण की पहल
  • अभिभावकों से अपील: बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें

 

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ब्लॉक धनूपुर, हंडिया में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभा शंकर पांडेय, मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ज्योति यादव एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी श्रीमती कंचन यादव के नेतृत्व में किया गया। और इस दौरान हजारों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। और कार्यक्रम में उदय भान एआरपी, बृजेंद्र सिंह एआरपी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष हरिश्चंद्र, कमलेश त्रिपाठी, उमाशंकर यादव, दान बहादुर यादव, शशि कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह, अजित यादव, ओम प्रकाश मौर्य, अरुण कुमार, दिवाकर सिंह, इंदु सिंह, गीता रंजन, उर्मिला सिंह, शाह खुर्शीद बानो, सलीम अंसारी, महेश सिंह, बसंत लाल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। और 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराना और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि प्रदेश में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। और वहीं इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभा शंकर पांडेय ने बताया कि शिक्षक गांव-गांव जाकर ईंट-भट्ठों व मलिन बस्तियों और दूर-दराज के क्षेत्रों में बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कर रहे हैं, और साथ ही उन्हें निशुल्क पुस्तकें भी वितरित की जाएंगी। और वहीं पर  ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ज्योति यादव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि  अपने बच्चों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें, और यह भी बताई की शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। और वहीं स्कूल चलो अभियान’ के इस आयोजन में शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों का सराहनीय सहयोग देखने को मिला। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260407223813419431085.mp4

20260407223955769483677.mp4

20260407224141379357172.mp4

20260407224603057403288.mp4

20260407224612883760815.mp4

20260407224633945161435.mp4



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना