EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अनाथ गोल्डी को 20 हजार रूपये का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद की
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    07 Apr 2026 21:49 PM



जिलाधिकारी ने रोजगार, राशन और आवासीय लाभ के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कैम्प कार्यालय में कोडरा मादूपुर थाना लीलापुर निवासी 20 वर्षीय गोल्डी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दिनांक 02 फरवरी 2026 को दुर्घटना में उनके पिता बड़े लाल व माता कमला देवी की मृत्यु के बाद, गोल्डी और उनकी बहन गुंजन (17 वर्ष), प्रियम (15 वर्ष), वर्षा (08 वर्ष) और भाई आज़ाद (12 वर्ष) पूरी तरह से अनाथ और बेसहारा हो गए थे। गोल्डी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पिता-माता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे और अब उनकी अनुपस्थिति में रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति भी कठिन हो गई है। वे सभी टूटे-फूटे आवास में रहने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गोल्डी की समस्या को गंभीरता से लिया और तुरंत रूपये 20000 का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद की। इसके साथ ही रोजगार हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गोल्डी को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रसोइयां के पद पर नियुक्त किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया जिससे बच्चों को निःशुल्क राशन प्राप्त हो सके। परियोजना निदेशक को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बच्चों को आवास से लाभान्वित किया जाए। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ 151019049



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना