EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला सशक्तीकरण एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 23 43
    07 Apr 2026 19:20 PM



हंडिया, प्रयागराज। हंडिया पी.जी. कॉलेज, हंडिया में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत दिनांक 06 अप्रैल 2026 को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण एवं सरकारी योजनाएं विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विवेक पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं और विशेषकर महिलाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। और कार्यक्रम में भूगोल विभाग से डॉ. शिवशंकर, हिंदी विभाग से डॉ. प्रद्युम्न सिंह, शिक्षक-शिक्षा विभाग से डॉ. सोमेश नारायण सिंह एवं डॉ. लिपिका बोस, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. अर्चना सिन्हा एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 78 छात्राएं एवं 35 छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मिशन शक्ति फेज-5 की नोडल अधिकारी अंजली मोदनवाल एवं सह-समन्वयक डॉ. स्वांगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ। 

रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438

 



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना