EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हजारा में दहेज हत्या केस में पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी सलाखों के पीछे
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    07 Apr 2026 19:42 PM



पीलीभीत। जनपद के थाना हजारा क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना हजारा में मु0अ0सं0 39/2026 के तहत धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में नामजद आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हजारा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार गुप्ता पुत्र राजाराम गुप्ता, राजाराम गुप्ता पुत्र किशोर साहू तथा राधिका देवी पत्नी राजाराम गुप्ता, निवासीगण ग्राम भरतपुर थाना हजारा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल राजू, कांस्टेबल सचिन कुमार एवं महिला कांस्टेबल शिवानी की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना