EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गदरपुर में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 8 गिरफ्तार; 60 किलो मांस व 5 जिंदा भैंसें बरामद
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    07 Apr 2026 18:40 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड

गदरपुर। आबादी क्षेत्र में बिना लाइसेंस अवैध रूप से चल रहे स्लॉटर हाउस के खिलाफ गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देर रात छापेमारी कर मौके से 8 अभियुक्तों को रंगे हाथ भैंसों का वध करते हुए गिरफ्तार किया। मौके से 60 किलो मांस, वध करने के उपकरण और 5 जिंदा भैंसें बरामद की गई हैं।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देश और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में यह कार्यवाही हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्लामनगर लकड़ी की टाल के पास एक चारदीवारी के अंदर अवैध स्लॉटर हाउस चलाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 8 लोगों को दबोच लिया।

​पूछताछ में पकड़े गए लोग स्लॉटर हाउस से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बरामद मांस की पुष्टि भैंस के मांस के रूप में की। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 107/2026 के तहत बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(1) के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

​बरामद 5 जिंदा भैंसों को कानूनी कार्यवाही के बाद स्थानीय संरक्षण में दे दिया गया है, जबकि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  • ​सकील, सलमान, मौ. सोहेल, गोरे खां, जलीश (सभी निवासी झगड़पुरी, गदरपुर)
  • ​शाहरुख खान (निवासी केलाखेड़ा)
  • ​कयूम और शहजान (निवासी वार्ड नंबर 8, इस्लामनगर, गदरपुर)

बरामदगी का विवरण:

  • ​60 किलोग्राम भैंस का मांस और हड्डियां।
  • ​3 चापड़, 5 छुरियां, 1 कुल्हाड़ी और धार लगाने के उपकरण।
  • ​1 बड़ा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, लकड़ी के गुटके और तिरपाल।

पुलिस टीम:

​कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, संजय बोरा, कांस्टेबल निकुल जाटव, दिनेश बिष्ट, नवीन राम और राजेंदर सिंह बिष्ट शामिल रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

 वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना