EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 40 लोगों ने कराई जांच
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    07 Apr 2026 18:18 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा प्रतापगढ़ द्वारा प्रातः 7 बजे शहीद उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच, वजन तथा रक्तचाप की माप की गई, जिसमें कुल 40 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। ज्ञातव्य है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष का थीम रहा— “स्वास्थ्य हेतु आपस में मिलकर विज्ञान के साथ खड़े हों। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और व्यायाम की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य, डॉ. ए.के. कुलश्रेष्ठ, डॉ. रवि कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनय सिंह, डॉ. एस.एस. गुप्त, डॉ. पी.पी. पाण्डेय, डॉ. सचिन मौर्य, डॉ. मिनहाज खान, डॉ. सम्पय उपाध्याय सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में विभिन्न फार्मा कंपनियों एवं उनके प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना