फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद नगर पालिका परिसर में उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब पालिका कर्मचारी असरफ पुत्र असगर ने कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि समय रहते कर्मचारियों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और असरफ को सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, कर्मचारी असरफ किसी व्यक्तिगत या विभागीय समस्या को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसे काबू में किया और स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया। सहकर्मियों और अधिकारियों ने कर्मचारी को समझाकर शांत कराया तथा उसकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया। वहीं नगर पालिका के ईओ मणिजी सैनी ने मामले पर कहा कि असरफ द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी के खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनकी जांच प्रक्रिया चल रही है। घटना की पुष्टि के होने के पश्चात ही ईओ ने तत्काल कोतवाली प्रभारी को अवगत कराया जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और असरफ को अपने साथ कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी एसडीएम को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
