EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह के आर्थिक सहयोग से थाना बांसडीह बलिया पुलिस द्वारा प्रदत्त अज्ञात हिन्दू स्त्री शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    07 Apr 2026 17:47 PM



यूपी बलिया । देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ द्वारा संचालित) देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई। बताया गया कि थाना कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 207 /2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 07.04.2026 को सायंकाल 4 बजे अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह व जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ सायं 05:10 बजे देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

 अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च अठिलापुरा रसड़ा बलिया के मूल निवासी व एस एम यूनिवर्सल एकेडमी बलुवा चोगड़ा बलिया के निदेशक डा भूपेंद्र कुमार सिंह द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष परमहंस सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।

      पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात स्त्री का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह बलिया परिसर से प्राप्त हुआ था। उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के चीफ फार्मेसिस्ट व देवाश्रम के जिला सलाहकार डा सुरेंद्र यादव, बालेश्वर प्रसाद, राजू ग्राम गढ़मलपुर के सम्मानित समाजसेवी नामदेव सिंह, देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, सदस्य संतोष पासवान, महाजन गुप्ता, प्रीतम राजभर व शिवदानी डोम सहित पी एन सिंह सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना