EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, बुजुर्ग की मौके पर मौत, भतीजा गंभीर
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 45 54
    07 Apr 2026 19:43 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 
पीलीभीत :खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया जब सोमवार की रात एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी अंतर्गत ग्राम पंचायत केसरपुर कलां के ग्राम खड़ेपुर  निवासी उस्मान गाज़ी BDC सदस्य (60) अपने भतीजे मोहम्मद हाशिम के साथ लखीमपुर खीरी के छेड़ीपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
रात में वापस घर लौटते समय, जैसे ही उनकी बाइक खुटार थाना क्षेत्र के तुकनिया कुसमा मोड़ पर पहुँची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उस्मान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत घायल हाशिम को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
"हादसे की खबर जैसे ही उस्मान के घर पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की खुशियों की चर्चा होनी थी, वहां अब अपनों के खोने की चीखें सुनाई दे रही हैं।"रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना