EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा 39वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन संपन्न
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    07 Apr 2026 15:29 PM



वाराणसी । इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में स्थित महामना सभागार, मालवीय मूल्य अनुशीलन केन्द्र के सभागार में किया गया । 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजित कुमार चतुर्वेदी, कुलपति, काशी हिन्दू विश्व विद्यालय वाराणसी एवं डॉ० उपेन्द्र नभ त्रिपाठी, क्षेत्रीय निदेशक इग्नू द्वारा माँ सरस्वती, मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन व सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ० देव नारायण पाठक द्वारा मंगलाचरण कर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेन्द्र नभ त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि प्रो० अजित कुमार चतुर्वेदी, को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

अपने उद्‌बोधन में प्रो० अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि दूरस्थ शिक्षण पद्धति से देश के कोने-कोने तक गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा पहुँचाने में इग्नू ने अहम भूमिका निभाई है। इग्नू ने विगत वर्षों में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं विज्ञान तथा तकनीकी क्षेत्र के कई लोकप्रिय कार्यक्रमों की शुरूआत कर देश के लोगों तक उच्च शिक्षा की पहुँच को अत्यन्त सुगम कर दिया है। 

अन्य कार्यक्रमों को भी एन०ई०पी० 2020 के अनुरूप इग्नू द्वारा पूर्णतः पुनरीक्षित कर लिया गया है। 2030 तक 50 प्रतिशत का उच्च शिक्षा का सकल पंजीकरण अनुपात प्राप्त करने की कल्पना भी इग्नू के बिना अधूरी है। अपने व्यापक नेटवर्क एवं सूचना तकनीकी का प्रयोग कर हर विद्यार्थी तक पहुँच सुनिश्चित कर, ज्ञानवान समाज के निर्माण की जिम्मेदारी को इग्नू ने बखूबी निभाया है।उन्होंने इग्नू के कार्यक्रम शिक्षा सबके द्वार की सराहना करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसी संस्था है जो अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा प्रदान करती है। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इग्नू विश्व का विशालतम विश्वविद्यालय है। दीक्षांत समारोह में तीन लाख से ज्यादा उपाधि धारको को दीक्षित करना अपने आप में इसकी सफलता का द्योतक है। उन्होंने सभी दीक्षित उपाधि धारकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

क्षेत्रीय निदेशक डॉ० उपेन्द्र नभ त्रिपाठी ने क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि 39वें दीक्षान्त समारोह में देशभर में कुल तीन लाख चौबीस हजार आठ सौ पैतीस (3.24,835) छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई जो इग्नू के लिए गर्व की बात है।

 

क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी से कुल 4,092 छात्र/छात्राएं शामिल है जिसमें जेल कैदियों की भी उपाधि शामिल है। जिसमें 2205 परास्नातक, 1373 स्नातक, 429 डिप्लोमा और 85 सर्टिफिकेट के छात्र 39वें दीक्षांत के लिए योग्य है। 

इस बार के दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी की छात्रा इशिता त्रिपाठी को (बी.ए.) एवं रोली सिंह को बी०ए० लोक प्रशासन में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल इग्नू मुख्यालय में प्रदान किया गया जो इग्नू के अध्ययन केन्द्र (48034) डीएवी आजमगढ़ और इग्नू अध्ययन केन्द्र (48011) डीसी खण्डेवला पीजी कॉलेज मऊ केन्द्र की छात्रा रही है और अपने कार्यक्रम को समय से पूर्ण किया है जो क्षेत्रीय केन्द्र के लिए गौरव की बात है।

वहीं बीकॉम के छात्रा शिवानी भोलेनाथ चौरसिया को प्रोफेसर आर०के० ग्रोवर एवं डॉ० डी० के० चौधरी अवार्ड के तहत नकद पुरस्कार मुख्यालय द्वारा प्रदान किया गया ।

 

रोजगार अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी समय-समय पर कैम्पस प्लेसमेंट सेल द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित करता है, वर्ष 2025 में 58 छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार प्राप्त हुआ। क्षेत्रीय केन्द्र के बेहतर छात्र सहयोग सेवाओं एवं उच्च स्तरीय एकेडमिक काउन्सलर की उपलब्धता को देखते हुए 12 कार्यक्रमों के लिए क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी को नोडल सेंटर बनाया गया जिसके लिए केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से शैक्षिक कक्षाओं का आयोजन किया गया ।

 

वर्ष 2025-26 सत्र के लिए वाराणसी क्षेत्रीय केन्द्र के अंतर्गत कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या लगभग 16,000 है। क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के अंतर्गत इग्नू अध्ययन केन्द्रों पर इस दौरान लगभग 800 एकेडमिक काउंसलर जुड़े हुए हैं, वहीं वर्ष 2025 में दो नये अध्ययन केन्द्र खोले गये है जिनमें एक महाराजगंज और दूसरा आजमगढ़ जनपद में शुरू किया गया है जिससे उन जनपद के छात्र दूरस्थ शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। हमारा यह भी प्रयास रहा है कि हम दूर संचार के नवीन नवाचारों को आत्मसात करते हुए जन-जन तक उच्च शिक्षा की पहुँच को सहजता, सुलभता व सुगमता से सुनिश्चित कर सकें ।

 

इस अवसर पर उप कुलसचिव बनमाली सिंह ने मंच का संचालन किया तथा उप निदेशक डॉ० श्रवण कुमार पाण्डेय, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ० संजय कुमार, डॉ० देव नारायण पाठक ने उपाधि वितरण सह प्रबन्धन का संचालन किया। श्री योगेश कुमार सहायक कुलसचिव, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी ने सम्मानित अतिथियों सहित सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी के सभी कर्मचारियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया । कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के अकादमिक, इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रो० आर०एन०शर्मा, प्रो० संजय शाही, प्रो० कौशलेन्द्र सिंह, प्रो० ओ०पी० शर्मा, प्रो० राजीव कुमार, डॉ० शमीम रैन, प्रो० संदीप कुमार, श्री जयमंगल सिंह व अध्ययन केन्द्र के अनेकानेक सहायक समन्वयक एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 250 लोगों ने प्रतिभाग किया ।।



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना