बिरनो (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार जहाँ परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है , वहीं कुछ लापरवाह शिक्षक इन प्रयासों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । जबकि ताजा मामला गाजीपुर जिले के बिरनो शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बल्लीपुर का है , जहाँ सोमवार को शिक्षकों की घोर लापरवाही उजागर हुई । जानकारी के अनुसार , प्राथमिक विद्यालय बल्लीपुर में निर्धारित समय से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई । स्थानीय पत्रकार ने जब स्कूल को समय से पहले बंद देखा और बच्चे घर जाते मिले , तो उनका वीडियो बनाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा को भेज दिया गया । वहीं आश्चर्य की बात यह रही कि स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार मिश्र मौजूद थे । जबकि और अन्य सहायक अध्यापक चंदीप कुमार शर्मा व विनोद कुमार गुप्ता , प्रिया पांडेय (सहायक अध्यापिका) गायब रही । वहीं अन्य प्रासंगिक विद्यालय भडसर के (सहायक अध्यापक) चंद्रकांत तिवारी विद्यालय समय में अपनी धौंस जमाने के लिए उपस्थित रहे । इस मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा को दिया गया । इस लापरवाही की बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इसे गंभीरता से लिया । और कहा कि विद्यालय को समय से पहले बंद करना और शिक्षकों का बिना सूचना अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। इस मामले की जांच के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को निर्देशित किया गया है । वहीं पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले समस्त शिक्षकों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है । जबकि BSA ने खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया । रिपोर्ट आते ही दोषी अध्यापकों के वेतन रोकने या निलंबन की संभावना । इस घटना के बाद से बिरनो क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी खलबली मची हुई है । जबकि पत्रकार एसोसिएशन ने मांग किया है कि ऐसे शिक्षकों पर नकेल नहीं कसी जाएगी तो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा । वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बिरनो ब्लॉक क्षेत्र के कई ऐसे विद्यालय है, जहां अध्यापक व अध्यापिका गायब रहते हैं , व समय से उपस्थित नहीं होने वाले अध्यापकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के मुड़ में है । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह
