EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीडीयू :'तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है? दिमाग ठीक कर देंगे...छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को दी धमकी, हंगामा
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    07 Apr 2026 14:18 PM



 

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय माहौल तल्ख हो गया जब एलएलबी के छात्र ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हंगामा कर दिया। आरोप है कि छात्र ने परीक्षा नियंत्रक से बदसलूकी करने के साथ धमकी भी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी और उसके साथी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया और तहरीर भी दी है।
मामले में दोनों छात्रों के निलंबन की तैयारी चल रही है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे विधि विभाग का छात्र, एक अन्य छात्र को लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह की ओर से मुख्य नियंता से की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी छात्र एक दूसरे छात्र का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क जमा किए भरवाने का दबाव बना रहा था। नियमों के विपरीत काम कराने के लिए छात्र ने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान परीक्षा नियंत्रक को भी धमकाना शुरू कर दिया जिससे माहौल तल्ख हो गया। वायरल वीडियो में छात्र धमकाते हुए कह रहा है कि, 'तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है? दिमाग ठीक कर देंगे।'
परीक्षा नियंत्रक ने शिकायत में कहा है कि छात्र का यह व्यवहार विश्वविद्यालय की गरिमा और अनुशासन के खिलाफ है। साथ ही इस तरह के मामलों से कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने पत्र में अनुरोध किया है कि मामले में विधिक और कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दोनों आरोपियों को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक के शिकायत पत्र को तहरीर के रूप में विश्वविद्यालय चौकी की पुलिस को दे दिया गया है। यह बेहद गंभीर मामला है। दोनों छात्रों को चिह्नित कर लिया गया है। मंगलवार को उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: डॉ. टीएन मिश्र, मुख्य नियंता, डीडीयू रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना