रामपुर जनपद के शाहबाद क्षेत्र के फर्रशान मोहल्ले में तीन महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए और घर में लगे CCTV कैमरे तक तोड़ डाले।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जो पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, निगम खान, जावेद खान और शबाब खान नामक तीनों सगे भाइयों ने मिलकर महिलाओं पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शाहबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की रिपोट
20260407014704418416681.mp4
20260407014915881887416.mp4
20260407015254775158120.mp4
20260407015350967851216.mp4
