दिल्ली में रहकर तैयारी करने वाले राहुल ने पाई सफलता, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
भदोही जिले के रहने वाले राहुल ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
राहुल की सफलता आज के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है, जो यह दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो राहुल तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर हैं। उनके बड़े भाई भदोही में ईंट, कपड़ा और बीड़ा के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जबकि छोटे भाई यदुवेंद्र यादव अभी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी माता विद्या देवी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा अपने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
राहुल की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। यह थी पंकज प्रताप सिंह यादव की रिपोट
20260406213923074216802.mp4
