EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बड़नगर थाना की बड़ी कार्रवाई: 36.58 ग्राम एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    06 Apr 2026 19:36 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन जिले के बड़नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36.58 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत लगभग ₹1,00,000) बरामद की है। आरोपी रतलाम से ड्रग लाकर बेचता था। मामले में खरीददार व अन्य सप्लायर की तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार एवं उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना का विवरण:
दिनांक 04 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में रुनिजा रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय ब्रिज के पास खड़ा है और उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेरु हुसैन पिता इफ्तकार हुसैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी नटराज टॉकीज के पीछे, बड़नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पारदर्शी पॉलिथीन में भूरा मादक पदार्थ (एमडी ड्रग) बरामद हुआ, जिसकी मात्रा 36.58 ग्राम पाई गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ रतलाम से लाकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 185/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, तथा आगे पूछताछ जारी है।

जप्ती का विवरण:
आरोपी – शेरु हुसैन (उम्र 25 वर्ष)
बरामदगी – 36.58 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत ₹1,00,000)

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गरवाल, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, आरक्षक महेश मौर्य, अजय चौहान, नारायण सारा, मनोज बैरागी, रोहित मालवीय, तोलाराम, अमर सिंह, धर्मेन्द्र डाबी, गोवर्धन डाबी एवं राजेश धनेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राकेश सेन 151159343



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना