EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद के साथ भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    06 Apr 2026 19:19 PM



फास्ट न्यूज इंडिया आलीराजपुर। भारतीय जन संघ से लेकर के भारतीय जनता पार्टी तक जिन भाव और विचारों को लेकर हम आगे चले हैं उसमें सबसे पहले दीन हीन गरीब और वंचित वर्ग की सेवा के साथ-साथ भारत माता की जय अर्थात भारत को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प है 1951 मैं भारतीय जन संघ की स्थापना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी उसके बाद सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी राजमाता सिंधिया भैरव सिंह शेखावत ने मुंबई में उन्हीं विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर की थी आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देशभर में 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है यह सभी कार्यकर्ताओं की परिश्रम कड़ी मेहनत और तपस्या का परिणाम है उक्त बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर कहीं। स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम वरिष्ठ नेता दशरथ सिंह चंदेल भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सांसद अनीता चौहान प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह जिला महामंत्री रिंकेश तवर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का झंडा वंदन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पूजन माल्यार्पण कर किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर स्वागत भाषण में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन का बहुत महत्व है वही यहां जो दायित्व और जिम्मेदारी कार्यकर्ता को दी जाती है उसे हमारा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ समय पर पूर्ण करने का प्रयास करता है जिसके चलते आज भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर जिले में दो नगर पालिका परिषद के जनपद पंचायत और जिला पंचायत में काबीज है परवाल ने कहा कि मैं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं की आने वाले सभी चुनाव में हम पूरी ताकत के साथ फिर से भाजपा को विजय बनाएंगे। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी संगठन द्वारा जो भी निर्देश दिए जाते हैं उसे पूरा करना हम सबका दायित्व है पार्टी का गठन किन उद्देश्यों को लेकर और किन विचारधाराओं के साथ किया गया यह बात जन जन तक पहुंचाने का काम हम सभी को करना है पार्टी की विचारधारा की जानकारी आमजन को होगी तो समाज आगे आकर हमारी मदद करेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा ने बताया की संबोधन के पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल एवं श्री फल देकर सम्मान किया गया इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा लाइव कार्यक्रम सुना गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तवर ने किया। पायल बघेल 151172231



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना