फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद सोमवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सैकड़ो की तादाद में स्थानीय लोगो व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे पूरा नगर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा का शुभारंभ अनूपशहर अड्डे से हुआ, जो पुख्ता बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बालाजी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी सुरेन्द्रानंद महाराज उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री मनीष सिसौदिया, जिलाध्यक्ष डॉ. सुबोध और विभाग संयोजक संदीप राघव ने भाग लिया। अतिथियों का आयोजकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शोभायात्रा का विशेष आकर्षण आकर्षक रूप से सुसज्जित रथ रहा, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
गौसेवक यतेंद्र छोटे गहना ने बताया कि यह शोभायात्रा पूर्व निर्धारित योजना के तहत संगठन के नेतृत्व में निकाली गई, जिसका उद्देश्य धार्मिक जागरूकता और एकता का संदेश देना है। इस दौरान जिला संयोजक योगेश कुमार, जिला मंत्री ईश्वर सिंह, नीरज अग्रवाल, सौरभ लोधी, जितेश सैनी, चेतन चौधरी, उत्तम चौधरी, बबलू, सोनू, गौरव, लाला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकली शोभायात्रा, थाना प्रभारी सुदेश कुमार मय टीम के रहें तैनात…(इंसेट)
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाल सुदेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद नजर आए। ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे आयोजन पर नजर रखी गई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा और व्यवस्था के बीच यह शोभायात्रा हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसकी शहरभर में सराहना की जा रही है। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044750
