EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

12 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    06 Apr 2026 18:37 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़ प्रतापगढ़। शाखा प्रतापगढ़ के तत्वावधान में स्टेशन परिसर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम यूनियन के महामंत्री बी.सी. शर्मा के आह्वान पर आयोजित हुआ। धरना-प्रदर्शन के दौरान शाखा अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को उठाते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही कोरोना काल में फ्रीज किए गए महंगाई भत्ते (DA) को भी बहाल करने की मांग की गई। उन्होंने रेलवे कॉलोनियों में जर्जर हो चुके आवासों की मरम्मत कराने की भी जोरदार मांग उठाई।वोशाखा मंत्री धर्मेंद्र कुमार दुबे ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए वेतन विसंगतियों और आठवें वेतन आयोग से जुड़ी देरी पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा को प्रदीप कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार पांडेय, रंजन कुमार सिंह, मो. समीम, राजेश कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, निर्मला देवी, मालती यादव, राहुल कुमार, अशोक कुमार, रमन पांडेय, विकास कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने सरकार के कथित मनमाने रवैये के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना