EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भिंड में 37 लाख की लागत से बने अटल भवन का भव्य लोकार्पण
  • 151171363 - SATISH SHARMA 54 65
    06 Apr 2026 18:37 PM



 मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम पंचायत दवोहा में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नवीन अटल भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। यह भवन लगभग 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।

इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, भिंड सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह तथा कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीन अटल भवन का निर्माण ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मुरारी लाल शाक्य के नेतृत्व में किया गया, जिसकी गुणवत्ता की सभी अतिथियों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भवन निर्माण कार्य को सराहनीय बताते हुए ग्राम विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया गया। देखे मध्य प्रदेश से सतीश शर्मा की रिपोट 

  1. भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम दवोहा को मिली बड़ी सौगात
  2. प्रहलाद पटेल और राकेश शुक्ला की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन
  3. सरपंच मुरारी लाल शाक्य के कार्य की अतिथियों ने की सराहना
  4. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ कार्यक्रम
  5. अटल भवन से ग्राम विकास को मिलेगी नई दिशा 

20260406183551963705112.mp4



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना