फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। का 47वां स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय पर पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, एवं के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता अपनी पार्टी को मां का दर्जा देते हैं। उन्होंने स्थापना दिवस को केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की वर्तमान ऊंचाइयों के पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का तप, त्याग और समर्पण निहित है। पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि भाजपा ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनी नीयत, नीति और निष्ठा से स्थापित किया है और सेवा आधारित राजनीति के जरिए लंबी यात्रा तय की है। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने पार्टी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों—धारा 370 हटाना, तीन तलाक पर रोक, सीएए लागू करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण एवं नए संसद भवन के उद्घाटन—का उल्लेख करते हुए इन्हें जनविश्वास का प्रतीक बताया। पूर्व जिला अध्यक्ष पं. राम सेवक त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुआ था, जिसके प्रथम अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि शुरुआती चुनौतियों के बावजूद भाजपा ने सेवा आधारित राजनीति से अपनी अलग पहचान बनाई। वरिष्ठ नेता राम बोध पाण्डेय ने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जाने का साधन है। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और पंचनिष्ठाओं पर आधारित बताया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं के समर्पण पर विश्वास जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश मिश्र ‘राजन’, राजेश सिंह, अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, पवन गौतम, अशोक श्रीवास्तव, सरोज त्रिपाठी, अजय सिंह, राम आसरे पाल, जिला मंत्री सूर्यप्रकाश पटेल, मुदित सिंह, विनोद शर्मा, राम चरित्र वर्मा, अनिल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष शिव विलास, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी व आशीष खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
