फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रूद्रपुर। आदर्श इंद्रा कालोनी में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला, जहाँ श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य कलश एवं शोभा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। शंख ध्वनि और हरि नाम के उद्घोष के बीच निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भी शिरकत की और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश सरकार ने बताया कि इस अनुष्ठान की महिमा और परंपरा को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अखण्ड महानाम संकीर्तन का विधिवत प्रारंभ 7 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से होगा, जो 10 अप्रैल प्रातः 6 बजे तक अनवरत 72 घंटों तक जारी रहेगा। इस महायज्ञ में श्री राम कृष्ण सम्प्रदाय, राधा रानी सम्प्रदाय, ठाकुर हर्षित सम्प्रदाय, हरिगोपाल सम्प्रदाय, ओम शांति हरि सम्प्रदाय और राधा रमन सम्प्रदाय जैसी ख्यातिलब्ध कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को दिव्य बनाएंगी।
कलश यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर सरोज राय, पवित्र राय, विष्णु सरकार, अमित सरकार, कृष्ण सरकार, गौरंग विश्वास, शंकर सरकार, सुजीत पाल, विकास विश्वास, लिठोन मालाकार, समीर बावली, शुभंकर विश्वास, दीपक बाला, संजय ढाली, गौतम मदक, गोविंद राय, डा. ईश्वर मलिक, गुणधर, दुलाल राय, कार्तिक मण्डल, काशीनाथ हाजरा, विधान सरकार, परिमल राय, मंटू मजूमदार, अशोक मण्डल, कंकन विश्वास, हेमलाल अधिकारी, डा. विमल घरामी, खगोपति विश्वास, तपन मजूमदार, भवेन सरकार, निर्मल हाल्दार, रविन्द्र धर और तारापद सरकार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर कालोनीवासियों में भारी उत्साह व्याप्त है। शाहनूर अली 151045804

