कोतवाल संजीव शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी
पीलीभीत। नशा मुक्त समाज और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीसलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद हुई है
पुलिस के अनुसार, यह सफलता मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर मिली। थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला द्वारा किया गया
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने
अफीम 1 किलो 493 ग्राम (जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है तस्करी में उपयोग की जा रही एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई निरंतर होती रहेगी।
गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981
