फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला तालाब पर राष्ट्र जागरण पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ 6 अप्रैल सोमवार से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। आज सुबह मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से चलकर चिलबिला स्टेशन से वापस होकर हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। मंदिर परिसर में मंगल कलश स्थापित कर माता गायत्री की आरती उतारी। कलश यात्रा का नेतृत्व मंदिर समिति के व्यवस्थापक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने किया। कलश यात्रा के समापन पर आरती पूजन कर सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर किशन लाल, सोनू महाराज, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार, छेदीलाल, पवन उमरवैश्य, विवेक उमरवैश्य, मनोज कुमार, मोहनलाल यादव, शनि महाराज, छोटेलाल, आशीष कुमार, विवेक यादव आदि नगरवासी व मातृशक्ति कलश यात्रा में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के व्यवस्थापक अवनीश चंद्र उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कथा का शुभारंभ भी हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
