EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चंपावत गैस एजेंसी मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    06 Apr 2026 14:44 PM



उत्तराखंड,चम्पावत। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक गैस एजेंसी में कार्यरत मैनेजर ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों सहित स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।उधर आज कुमांऊ मंडल विकास निगम की गैस एजेसियां बंद हैं। कल से काम सुचारू रूप से होगा। वहीं गैस एजेंसी से जुड़े लोगों ने इंडियन आयल कार्पोरेशन से मांग की है कि गैस बुकिंग के नियमों में कुछ शिथिलता बरती जाये ताकि गैस वितरण में आसानी हो और कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना