- पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष जांच
- संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्ती, रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी
- यात्रियों को दी गई सुरक्षा की सलाह, सामान की खुद रखें जिम्मेदारी
- जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान
- रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी
-
यूपी रामपुर रेलवे स्टेशन पर आज जीआरपी और आरपीएफ की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर संचालित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना रहा।
चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय रहे। आरपीएफ के जवानों ने भी अभियान में सहयोग करते हुए प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच की।
इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि वे अपने सामान की जिम्मेदारी स्वयं रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे स्टेशन पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध या गलत गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने यात्रियों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से स्टेशन पर न रुकें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
चेकिंग अभियान के चलते पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई और यात्रियों में भी जागरूकता देखी गई। देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की रिपोट
20260406130446632588276.mp4
20260406130521770180843.mp4
20260406130546963424801.mp4
2026040613063179537442.mp4
20260406130718929366076.mp4
2026040613075917078100.mp4
20260406130900157560647.mp4
