कन्नौज/मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ अंतर्गत ग्राम आदमपुर माखन से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ के निवासी रामदत्त शंखवार की पुत्री भाग्यशीला, जिनका विवाह मैनपुरी के हवेलिया गांव में हरिओम सिंह के साथ हुआ था, वर्तमान में दहेज लोभियों के कहर का सामना कर रही हैं।
दहेज का दानव: आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष सास-ससुर व अन्य लोग कम दहेज को लेकर भाग्यशीला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
पति पर भी हमला: सुखद पहलू यह है कि पति हरिओम अपनी पत्नी के साथ खड़े हैं, लेकिन दुखद यह कि जब भी वे पत्नी को बचाने का प्रयास करते हैं, उनके परिजन उन पर भी जानलेवा हमला कर देते हैं।
धमकियों का सिलसिला: पीड़ित पक्ष का कहना है कि ससुराल वालों ने बेटी का जीना दुश्वार कर दिया है और उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। रिपोर्ट: दीपक 151188461
