इटियाथोक/गोंडा सीएमओ गोंडा व उनकी टीम के द्वारा आज इटियाथोक क्षेत्र में चल रहे अस्पताल पैथोलॉजी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक का निरीक्षण किया गया जिसमें हरैया झूमन स्थित न्यू जेपी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया वही जावित्री हॉस्पिटल, तृषा पैथोलॉजी, राज पैथोलॉजी ,हिंद हॉस्पिटल, इटियाथोक स्थित शैल श्रीवास्तव का हॉस्पिटल सहित मेट्रो हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया सभी लोगों से कागजात मांगे गए हैं ।आपको बता दें कि हरैया झूमन स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक नवजात बच्ची की मौत हो गई थी जिसकी शिकायत की गई थी उसी के तहत यह आवश्यक कार्यवाही की गई इस दौरान सीएमओ गोंडा डॉक्टर संतलाल पटेल ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय गोविंद, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएम चिश्ती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर सुरेश प्रजापति जांच के दौरान मौजूद रहे वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण किया गया जहां पर बीपीएम एसपी द्विवेदी, बीसीपीएम दिनेश चौरसिया, फार्मासिस्ट राजकुमार ,वर्ड बॉय सहित अन्य स्टॉप मौजूद रहे। इस दौरान सीएमओ गोंडा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई । रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049
