आकर्षण का केंद्र रही एक दर्जन झांकियां
आगरा। 5 अप्रैल को कस्बा पिनाहट में धूमधाम से बैंड बाजा व एक दर्जन आकर्षक झांकियां के साथ महाराज गुहराज निषाद शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का जगह-जगह कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। चंबल रोड स्थित तपसी बाबा आश्रम पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को कस्बे के तिलक गार्डन से श्रृंगवेरपुर महाराज गुहराज निषाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा का लोधी निषाद महासभा के बाह तहसील अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा व आयोजन कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता नितिन वर्मा निषाद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण भी किया। निषाद शोभायात्रा भाई चारा,शिक्षा के प्रति जागरूक आदि एक दर्ज झांकियो के तिलक गार्डन से शुरू होकर नदगवा तिराहे,अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार,चांदनी चौक होते हुए चंबल रोड स्थित तपसी बाबा आश्रम पर बने महाराज गुहराज निषाद मंदिर पर पहुंची । शोभा यात्रा का जगह-जगह कस्बे में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कई जगह व्यापारियों ने शोभायात्रा में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि विजय सिंह वर्मा, नितिन वर्मा निषाद व नाथूराम वर्मा का साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद महाराज गुहराज निषाद मंदिर पर पहुंच कर भाजपा नेता नितिन वर्मा निषाद, तहसील अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा,श्री कृष्णा वर्मा,डॉ लेखराज निषाद व अंशुरानी निषाद,बंटू वर्मा ने महाराज गुहराज निषाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोधनलाल वर्मा ने तथा संचालन ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार वर्मा ने किया। डॉक्टर लेखराज निषाद ने महाराज गुहाराज निषाद मंदिर पर हवन पूजन भी किया। इस मौके पर मुन्नालंबर जिला पंचायत सदस्य सांसद प्रतिनिधि, नंदकिशोर वर्मा, किताब सिंह वर्मा, ख्यालीराम वर्मा, शिवराम वर्मा, बैजनाथ बजाज, पूजाराम वर्मा, होतीलाल निडर, सुनील वर्मा प्रधान, सदाराम वर्मा, महेश चंद वर्मा, हाक़िम सिंह वर्मा, अतर सिंह नरवरिया, शैलेन्द्र निषाद, महेश वर्मा, मोहन सिंह मास्टर, दीपचंद वर्मा, प्रहलाद सिंह फ़ौजी, अजय वर्मा, अजय पाल निषाद, विष्णु वर्मा, पुन्नी लाल वर्मा , सुभाष सभासद, भगवान सिंह निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
