EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

TET के विरोध में 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    05 Apr 2026 19:26 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कचहरी प्रांगण, प्रतापगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील मिश्र ने की तथा संचालन अटेवा के जिला अध्यक्ष सी.पी. राव ने किया। बैठक में उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में देश के लाखों सेवारत शिक्षकों पर जबरन TET लागू किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित शिक्षक नेताओं एवं संगठनों ने सरकार से मांग की कि शिक्षकों को TET से मुक्त कराने हेतु विधेयक में आवश्यक संशोधन किया जाए। निर्णय लिया गया कि यदि सरकार शिक्षकों की मांगों पर विचार नहीं करती है, तो इसके विरोध में आगामी 13 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से "मशाल जुलूस" निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके पश्चात भी यदि समाधान नहीं होता है, तो 3 मई 2026 को लखनऊ में एक विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अटेवा, प्राथमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट), TSCT, SC/ST टीचर्स एसोसिएशन, माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट), अंतरजनपदीय स्थानांतरण शिक्षक एसोसिएशन, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए 13 अप्रैल के मशाल जुलूस को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश सरोज, जिलाध्यक्ष दिनेश सरोज, सुशील कुमार मिश्र, जैनलाल जायसवाल, अनिल यादव, अश्विनी सरोज, अजय कुमार यादव, राजेश मौर्य संतोष शर्मा, विनय प्रताप सिंह, श्रीमती पार्वती विश्वकर्मा, विश्वदीप सिंह, विनोद कुमार,अखिलेश कुमार,राजेन्द्र वर्मा, ओंकारनाथ, सुरजीत कुमार, बसंत सरोज,भूपेन्द्र कुमार गुलशन, कमलेन्द्र बाबू कुशवाहा,अवधेश रजक, सुरेश कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188648

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना