EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ता परिषद की बैठक में अम्बेडकर जंयती मनाये जाने का निर्णय
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    05 Apr 2026 19:20 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई की मासिक बैठक अधिवक्ता भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से अम्बेडकर जंयती को समरसता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय परिषद की समालखा पानीपत में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का के0 श्रीनिवासन मूर्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष व डी भरत कुमार को राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुन्नीलाल अरोरा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पुनः निर्विरोध घोषित किए जाने पर प्रतापगढ़ ईकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने कहा कि पुनः नवमनोनीत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं मार्गदर्शन में परिषद नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा आशा व्यक्त किया कि अधिवक्ता समाज के हितों की प्रभावी रूप से रक्षा एवं संवर्धन करेगी। बैठक की अध्यक्षता मनोज सिंह व संचालन महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उदिति गिरि, विनीत शुक्ल, दीपू सिंह, पंकज,भरत लाल वैश्य सहित आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188648

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना