EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांग्रेस कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    05 Apr 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री की जयंती कांग्रेस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके विचार और कार्य आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, सुरेश कुमार मिश्र, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव के.के. शुक्ला, आशिक अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188648

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना