EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सात मंडलों में प्रशिक्षण अभियान पूर्ण, 6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    05 Apr 2026 19:00 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत जिले के सदर, नगर, किठावर सहित सात मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर विधानसभा के सदर व नगर मंडल, विश्वनाथगंज विधानसभा के किठावर मंडल, कुंडा विधानसभा के कुंडा एवं मानिकपुर मंडल तथा रानीगंज विधानसभा के गौरा व देहलूपुर मंडल में प्रशिक्षण अभियान पूर्ण किया गया। सदर एवं नगर मंडल में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिला महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष के.पी. सिंह एवं आईटी संयोजक पंकज सिंह ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष आलोक गर्ग व सदर मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।किठावर मंडल में जिला महामंत्री अजय वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष के.के. सिंह, सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, भूपेश त्रिपाठी, अशोक मिश्र व अभय सिंह राजन ने प्रशिक्षण दिया। मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी अपनी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे।कुंडा एवं मानिकपुर मंडल में राजेश मिश्र राजन, पवन गौतम, हरिओम मिश्र, सरोज त्रिपाठी, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी व सतीश चौरसिया ने अपने विचार रखे। कुंडा मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम व मानिकपुर मंडल अध्यक्ष राममूरत पटेल कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।वहीं गौरा एवं देहलूपुर मंडल में पूर्व विधायक धीरज ओझा, अशोक श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रामजी मिश्र, अजय सिंह, अनुराग मिश्र व राघवेन्द्र शुक्ल ने संबोधित किया। गौरा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल एवं देहलूपुर मंडल अध्यक्ष लव सिंह गहलोत अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तर पर गोष्ठी के साथ-साथ सभी बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने तथा उसे सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना