EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

12 सूत्रीय मांगों को लेकर रेलवे मजदूर यूनियन का धरना 6 से 10 अप्रैल तक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    05 Apr 2026 18:41 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा प्रतापगढ़ के शाखा अध्यक्ष मु. अफजल खान के नेतृत्व में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाल करने, एनपीएस एवं यूपीएस को समाप्त करने, कोरोना काल के दौरान फ्रीज किए गए डीए (महंगाई भत्ता) को बहाल करने तथा आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग शामिल है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आठवें वेतन आयोग में न्यूनतम एवं अधिकतम वेतन के अंतर को कम करने की भी मांग उठाई गई है। यूनियन के अनुसार, यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना