EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रबुद्धजन संगम में सामाजिक समरसता तथा एकता की मजबूती पर दिया गया जोर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    05 Apr 2026 18:35 PM



अमावां कैपिटल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को लेकर परिचर्चा का हुआ आयोजन

शैक्षिक संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ करते अतिथि

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। अमावां स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को युवा चेतना मंच के तत्वाधान में प्रबुद्धजन संगम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता में सामाजिक समरसता पर आयोजित संगोष्ठी में बौद्धिक वर्ग द्वारा सामाजिक समरसता को एकता का मूल ठहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधान संरक्षक व मंच के अध्यक्ष ललित पाण्डेय तथा डॉ0 जेएन मिश्र एवं डॉ0 देवमणि तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्वागत भाषण में डॉ0 ललित पाण्डेय ने राष्ट्रीय एकता की मजबूती के ध्येय पर प्रकाश डाला। वहीं शिक्षामनीषी शिव प्रताप पाण्डेय ने संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन रखा। अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ0 काशीधर द्विवेदी, विनोद मिश्र, रामचन्द्र सिंह, राजकिशोर शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक समरसता के बिंदुओं पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में वक्ताओं ने सामाजिक सरोकार की मजबूती में उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए बौद्धिक क्षेत्र की एकजुटता पर जोर दिया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 श्याम शंकर शुक्ल श्याम, डॉ0 अंजनी अमोघ व डॉ0 केशरी शुक्ला ने काव्यपाठ के जरिए राष्ट्रीयता की समृद्धि को प्रवहमान बनाया। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मिश्र व आभार प्रदर्शन भानु प्रताप पाण्डेय ने किया। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, पप्पू तिवारी, लव त्रिपाठी, मुरलीधर तिवारी, नितिन मिश्र आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना